Breaking News

गाजीपुर: उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

गाज़ीपुर। जिले में आयोजित हो रही उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा – 2025 को शुचितापूर्ण, पारदर्शी और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर द्वारा जनपद के परीक्षा केंद्रो राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग, राजकीय डिग्री कॉलेज महुआबाग,आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग , राजकीय पॉलिटेक्निक गाजीपुर का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग , राजकीय डिग्री कॉलेज महुआबाग,आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग ,राजकीय पॉलिटेक्निक गाजीपुर सहित कई अन्य केंद्रों का जायजा लिया। महोदय द्वारा परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV), कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्‍होने सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करते हुए केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को एक निष्पक्ष वातावरण प्रदान करना और परीक्षा की गरिमा बनाए रखना है। उन्‍होने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि में यातायात हेतु उचित प्रबंध किए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए विभिन्न टीमों सादे वस्त्रों एवं स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में पहले दिन 1091 परीक्षार्थी रहें अनुपस्थित

गाजीपुर। उ0प्र0 पुलिस भर्ती व पदोन्नति बोर्ड, लखनऊ के द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व …