Breaking News

वरिष्‍ठ पत्रकार अशोक कुमार मौर्य को गाजीपुर प्रेस क्‍लब ने किया पत्रकारिता रत्‍न से किया सम्‍मानित

गाजीपुर। ग्रामीण अंचल देवकली के वरिष्‍ठ पत्रकार अशोक कुमार मौर्य को गाजीपुर प्रेस क्‍लब ने गाजीपुर पत्रकारिता रत्‍न से सम्‍मानित किया। अशोक कुमार मौर्य लगभग चार दशक से प्रिंट मीडिया से जुड़े हैं। जिला पंचायत सभागार में अशोक कुमार मौर्य को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने गाजीपुर पत्रकारिता रत्‍न से सम्‍मानित किया। इस अवसर पर नगरपालिका गाजीपुर की अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल, गाजीपुर मेडिकल कालेज के वाइस प्रिंसिपल नीरज पांडेय और संघर्ष समिति के अध्‍यक्ष अरुण सिंह नेताजी उपस्थित थे। अशोक मौर्य एक स्‍वच्‍छ छवि वाले अपने उसूल के प्रति पक्‍के और संस्‍थान के प्रति ईमानदार पत्रकार हैं। उन्‍होने अपने मेहनत के बल पर जनपद में एक पहचान बनायी है। अशोक मौर्य ने कड़े परिश्रम के साथ अपने अगली पीढ़ी को भी पढ़ाया लिखाया जिससे उनके बड़े पुत्र छत्‍तीसगढ़ में डीआईजी, दूसरे पुत्र चिकित्‍सक और तीसरे पुत्र प्रोफेसर हैं। पत्रकारिता रत्‍न से सम्‍मानित होने पर अशोक कुमार मौर्य को सपा के पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, राष्‍ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, ब्‍लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा, अजय कुशवाहा, भोले शंकर कुशवाहा, आदि ने बधाई दी है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: दो दिवसीय ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, टमाटर की नवरत्न चटनी बनाने की बताई गई विधि

गाजीपुर। जनपद के ग्राम पंचायत महमूदपुर सदर ब्लॉक पर राजकीय फल संरक्षण केंद्र के तत्वावधान …