Breaking News

गाजीपुर: कुसी-जमानिया, सादात एवं सैदपुर के गैस एजेंसियो को कारण बताओ नोटिस जारी

गाजीपुर। उपभोक्ताओं की शिकायत पर 03 गैस एजेन्सियों मे0 अखिलेष एच0पी0 गैस एजेन्सी, कुसी, जमानियॉं. गाजीपुर, मे0 भाग्य लक्ष्मी ईण्डेन गैस एजेन्सी, सादात एवं मे0 रामचन्द्र भारत गैस एजेन्सी, सैदपुर.गाजीपुर द्वारा ग्राहकों से गैस बुकिंग का डी0ए0सी0 कोड प्राप्त कर बिना उनको गैस की डिलीवरी किये ही आनलाईन डिलीवर कर दिया जा रहा है। उक्त गैस एजेन्सियों का उपरोक्त कृत्य द्रविकृत पेट्रोलियम गैस ;प्रदाय वितरण विनियमनद्ध आदेश.2000 के विभिन्न प्राविधानों के विपरीत पाया गयाए जिसके क्रम में दोनों गैस एजेन्सियों को इस कार्यालय के पत्र दिनांक 19ण्03ण्2026 द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुएए स्पष्टीकरण मांगा गया है। सम्बन्धित सेल्स अधिकारियों से गैस एजेन्सियों के बैकलाग बुकिंग की समीक्षा की गई। समीक्षा में सेल्स अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन एजेन्सियों पर काफी बैकलाग हैए उनको घरेलू गैस का एक्स्ट्रा लोड आवन्टित कराया जाय। इस क्रम में आई0ओ0सी0 के 02 गैस एजेन्सियों मे0 रामजी ईण्डेन गैस एजेन्सीए सैदपुर गाजीपुर को एवं मे0 रेवतीपुर ईण्डेन गैस एजेन्सीए रेवतीपुर गाजीपुर को एच0पी0सी0 के 02 एजेन्सियों मे0 रशीदा गैस एजेन्सी हबिल्लमपुर गाजीपुर व मे0 तेजस्व गैस सर्विसए लंका गाजीपुर को घरेलू गैस सिलेण्डर का अतिरिक्त लोड बॉटलिंग प्लाण्ट से आवन्टित कराया गया है। गैस बुकिंग में आ रही परेशानियों के दृष्टिगत ऑयल कम्पनियों द्वारा आनलाईन बुकिंग विकल्पों के साथ व्हाट्सएप्प बुकिंग का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इंडियन कंपनी के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नं0 से आईओसी कपंनी के व्हाट्सएप्प नं0 7588888824 पर लिफिल ¼REFILL)  लिखकर व एच0पी0 गैस के ग्राहक व्हाट्सएप्प नं0 9222201122  पर बुकिंग लिखकर एवं भारत गैस के ग्राहक व्हाट्सएप्प नं0 1800224344 पर हाय¼Hi)  लिखकर अपने घरेलू गैस सिलेण्डर की रीफिल बुक कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राहकों को 45 दिन एवं नगरीय क्षेत्रों में 25 दिन बाद पुनः घरेलू गैस सिलेण्डर की रीफिल बुक करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त ईण्डेन के ग्राहक कपंनी द्वारा जारी किये गये 02 नये मोबाईल नम्बरों 8927225667 एवं 8391990070 पर भी बुकिंग कर सकते हैं। ऑयल कंपनियों द्वारा ई.केवाईसी की प्रक्रिया को जनहित में आसान बनाने के उद्देश्य से कंपनी के एप्प ;जो प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैंद्ध के माध्यम से ई.केवाईसी की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है और उपभोक्ता अपने घर से ही ई.केवाईसी पूर्ण करा सकता हैए उसे गैस एजेन्सी पर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। ईण्डेन कंपनी के उपभोक्ता अपने स्मार्ट फोन में ”Indianoil one”  पर कन्ज्यूमर नं0ध् माबाईल नं0 के माध्यम से रजिस्टर्ड कर ई.केवाईसी के विकल्प का प्रयोग करते हुएए अपनी ई.केवाईसी करा सकते हैं। बीपीसीएल कंपनी के उपभोक्ता अपने स्मार्ट फोन में ”hello bpcl”  एप्प पर कन्ज्यूमर नं0ध् माबाईल नं0 के माध्यम से रजिस्टर्ड कर ई.केवाईसी के विकल्प का प्रयोग करते हुएए अपनी ई.केवाईसी करा सकते हैं। एचपीसीएल कंपनी के उपभोक्ता अपने स्मार्ट फोन में ”HP PAY”  एप्प पर कन्ज्यूमर नं0ध् माबाईल नं0 के माध्यम से रजिस्टर्ड कर ई.केवाईसी के विकल्प का प्रयोग करते हुएए अपनी ई.केवाईसी करा सकते हैं।       अनन्त प्रताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारीए गाजीपुर ने बताया है कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 19ण्03ण्2026 को आपूर्ति विभाग की टीम  द्वारा श्री प्रभाकर देवए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारीए मुहम्मदाबाद.गाजीपुर के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षकए भॉंवरकोल एवं थानाध्यक्ष भॉंवरकोल के साथ ग्राम रेवसड़ाए ब्लाक.भॉवरकोलए तहसील.मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर में श्री बरमेश्वर राय पुत्र स्व0 रामा राय के घर छापा मारा गया। छापेमारी में श्री बरमेश्वर राय के मकान में इण्डेन कम्पनी के 06 गैस सिलेण्डर खालीए एचण्पीण् कम्पनी के 04 घरेलू गैस सिलेंडर खाली व भारत पेट्रोलियम कम्पनी का 01 अदद  खाली व 2 अदद 5 किग्रा0 के खाली गैस सिलेण्डर कुल 13 गैस सिलेण्डर बरामद किये गये। जांच टीम की जांच में पाया गया कि श्री बरमेश्वर राय द्वारा श्री बलिराम वर्मा पुत्र बालेश्वर वर्मा निवासी ग्राम रेवसड़ा से मिलीभगत करके अवैध रूप से गैस सिलेण्डर बेचने का कार्य किया जाता है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आपूर्ति विभाग समस्त गैस उपभोक्ताओं को नियमानुसार घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति कराने के लिये प्रतिबद्ध है और ऑयल कंपनियों से समन्वय स्थापित करके इसको शत.प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में घरेलू गैस की कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अतः एतत्द्वारा जनपद.गाजीपुर के समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि आपूर्ति विभाग नियमानुसार घरेलू गैस की आपूर्ति कराने के लिये निरन्तर प्रयासरत है। उपभोक्ताओं से अपील है कि घरेलू गैस सिलेण्डर की बुकिंग एवं ई.केवाईसी के लिये गैस एजेन्सियों पर भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। समस्त उपभोक्ता ऊपर दिये गये विकल्पों का प्रयोग करके घर बैठे ही घरेलू गैस सिलेण्डर की बुकिंग एवं अपनी ई.केवाईसी कर सकते हैं। किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेन्सी पर जाने की आवश्यकता नहीं है। घरेलू गैस के उपभोक्ता किसी भी प्रकार की शिकायत के लिय ऑयल कपंनियों के टोल फ्री नं0 1800.2333.555 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसी के साथ जनपद स्तरीय आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नं0 0548.2224041 पर प्राप्त सभी शिकायतों ध्सुझावों का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति से सम्बन्धित सूचनाओं का विवरण निम्नवत् हैः.

  1. दिनांक 19.03.2026 को उपलब्ध घरेलू गैस सिलेण्डर का स्टाक .      27149
  2. दिनांक 18.03.2026 को बिक्री किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 .      9339
  3. दिनांक 18.03.2026 को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 .      9290
  4. दिनांक 18.03.2025 को बिक्री किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 .      12932
  5. दिनांक 18.03.2025 को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 .      12933

 

Image 1 Image 2

Check Also

यूपी में डीजीपी नियुक्‍ति का मामला, आयोग ने आपत्ति लगाकर वापस की फाइल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थायी डीजीपी की नियुक्त इस बार फिर लटक सकती है। प्रदेश …