Breaking News

धूमधाम के साथ मनाया गया भाजपा एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” का 42वां जन्मदिन, गांव से लेकर शहर तक कटे केक, दी गई बधाई

गाजीपुर। जिले के लोकप्रिय भाजपा के युवा एमएलसी विशाल सिंह चंचल का 42वां जन्‍मदिन पूरे जनपद में धूमधाम के साथ मनाया गया। गांव से लेकर शहर तक उनके समर्थक व शुभचिंतकों ने केक काटकर जन्‍मदिन मनाया। स्‍कूली छात्र-छात्राओं, गरीबों और अस्‍पतालों में इस अवसर पर फल मिष्‍ठान वितरण किये गये। दलीय सीमाएं तोड़कर लोगों ने जन्‍मदिन मनाया। बसपा के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व जिलाध्‍यक्ष सुभाष राम ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल को बधाई दी। गाजीपुर प्रेस क्‍लब के संरक्षक मनीष मिश्रा, और अध्‍यक्ष शिवकुमार व समस्‍त टीम ने उन्‍हे जन्‍मदिन की बधाई दी। इसी क्रम में अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम आयोजित कर खुशी जताई। कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने महाजन टोली वार्ड स्थित अपने हरिशंकरी आवास पर सहयोगियों और समर्थकों के साथ केक काटकर बधाई दिया और सबका मुंह मीठा कराया साथ ही वहां उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान सभी ने भाजपा एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। कार्यक्रम में मंत्री बच्चा तिवारी, प्रहलाद पांडे, कमलेश सिंह, मयंक तिवारी, सभासद संदीप श्रीवास्तव, रूपक तिवारी, बुलबुल दत्ता, सचिन अग्रहरि, योगेश शुक्ला, ओमप्रकाश पांडे, रोहित, राजू वर्मा, पिंटू गोयल एवं रोहित अग्रवाल सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में गाजीपुर मेडिकल कालेज में मरीजों को फल वगैरह वाइस प्रिंसिपल नीरज पाण्डेय एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक हिमांशु सिंह पंकज राय। ब्रजेश सिंह। विकास राय। अंजनी सिंह गुरु पाण्डेय तमाम अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बड़े हरसोल्लास के साथ जन्मदिन मरीजों को फल दूध बिस्किट वितरित करके जन्मदिन मनाया गया। इसी क्रम में ब्लॉक विरनो ग्राम पंचायत शेखपुर में धर्मेंद्र कुशवाहा प्रधान द्वारा घर घर जा कर मिठाई और फल वितरण किया गया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर ब्लॉक करण्डा ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में राजेश सिंह गुड्डू प्रधान जी द्वारा पंचायत भवन पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर काली मंदिर में व ब्लॉक सभागार सादात में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ संतोष यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश सिंह होकाडु ,राजेश सिंह एवं अन्य सभी सम्मानित प्रधानगण एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण द्वारा पूजन कर व केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर ब्लॉक सभागार विरनो में,तारनपुर,लहुरापुर,मलेठी आदि ग्राम सभाओं में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में एवं अन्य सभी सम्मानित प्रधानगण एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण की उपस्थिति में  केक काटकर व मिठाई, फल आदि वितरण कर जन्मदिन मनाया गया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर ब्लॉक सभागार जखनिया में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मसाला सिंह जी द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। गाजीपुर जनपद के लोकप्रिय विधान परिषद सदस्य,(MLC) विशाल सिंह चंचल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर ब्लाक बाराचवर सभागार में ब्लाक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह जी के उपस्थिति में केक काटकर दीर्घायु होने की मंगल कामना की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पर माननीय जी के जन्म दिवस के अवसर पर फल का वितरण किया गया। ब्लॉक जमानिया ग्राम प्रधान दाउदपुर डॉ राम प्यारे सिंह मास्टर साहब द्वारा केक काटकर एमएलसी चंचल सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इसी क्रम में वैदिक मंत्रोचार और विशेष हवन पूजन व अनुष्ठान के साथ एमएलसी विशाल सिंह चंचल का जन्मोत्सव मनाया गया। गाजीपुर के एमएलसी विशाल सिंह चंचल का जन्मोत्सव उनके पैतृक गांव तेतारपुर स्थित कुलदेवी मंदिर पर वैदिक मंत्रोचार और विशेष हवन पूजन व अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया गया। धीरज सिंह के नेतृत्व ग्रामीणों ने  गाज़ीपुर के लोकप्रिय एमएलसी को जन्मदिन की ढेर सारी  शुभकामनाएं दी तथा मां काली से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए  प्रार्थना है कि वह उनको उतम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु तथा सुख समृद्धि प्रदान करें । बाद में उच्च प्राथमिक विद्यालय तेतारपुर के बच्चों के बीच केक काटकर व मिष्ठान वितरित कर विधिवत जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकेश, इन्द्रकेश सिंह, विभूति विक्रम सिंह,संजय यादव, सत्येंद्र सिंह, संजय पाल, ओम प्रकाश, नंदन चौबे, सत्यदेव यादव, आशुतोष सिंह, आदर्श, शिवा यादव, टिक्कू यादव, लाल बहादुर यादव, पुजारी चंद्रावली यादव के अलावा विद्यालय के बच्चे और समस्त स्टाफ रहे। आज मुहम्मदाबाद नगर में भाजपा नेता व विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता दिनेश वर्मा, नगर अध्यक्ष सतेन्द्र राम, पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश गुप्ता, राम जी गिरी, ओमप्रकाश गिरीं, सभासद संजीव गिहार, अजय गुप्ता, डब्बू चौरसिया, रंजीत पांन्डे पप्पू पांवड़े, सुजीत पांवड़े, जिला पंचायत प्रत्याशी अरूण बिन्द अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी विधान सभा जमानियां के कैम्प कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रमाशंकर उपाध्याय रविन्द्र राय अध्यक्ष क्रम विक्रय समिति जमानिया सुनील सिंह प्रधान जीवपुर अरविन्द सिह रविशंकर तिवारी कैलाश सिंह सियाराम व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला कर विशाल सिंह चंचल के जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …