Breaking News

सड़क सुरक्षा के प्रति स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के स्वयंसेवकों ने जगाई अलख

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान’ का आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। ​जागरूकता रैली का नेतृत्व चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों—डॉ. अविनाश कुमार राय, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पंकज कुमार यादव और डॉ. अतुल कुमार सिंह—ने अपनी-अपनी इकाइयों का प्रतिनिधित्व करते हुए किया। रैली के दौरान स्वयंसेवक हाथों में बैनर लिए ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ जैसे गगनभेदी नारों के साथ नगर के मुख्य मार्ग से गुजरे। ​अभियान के समापन पर आयोजित गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि हेलमेट पहनना और सीट बेल्ट लगाना केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति के माध्यम से ही समाज में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा किया जा सकता है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …