गाजीपुर जिले के जमानियां सर्किल के सुहवल थाना क्षेत्र के हमीद सेतु से बीते शुक्रवार की देर शाम को सेतु की करीब पंद्रह फीट लंम्बी लोहे की रेलिंग तोडते हुए गंगा नदी में लापता ट्रैक्टर की ट्राली घटना के करीब 19 घंटे बाद आज शनिवार को अप्रह्रान क्रेन के जरिए सकुशल नदी से बाहर निकाल ली गई।नदी से बाहर निकाली गई ट्रैक्टर ट्राली मेदनीपुर गाँव के राघवेंद्र सिंह कि बताई जा रही है,मगर अभी तक ट्रैक्टर का इंजन और उसपर सवार दो लोगों का अभी तक कुछ पता नगर चल सका है,बहरहाल एस डी आर एफ वाराणसी की चौदह सदस्यीय टीम के गोताखोर SDRF प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषभ गौतम के नेतृत्व में लापता सवारों और इंजन की तलाश में लगे है,मगर अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है।ग्रामीणों के मुताबिक कालूपुर निवासी उपेन्द्र यादव 40 ट्रैक्टर चालक और मेदनीपुर निवासी कृष्णा उर्फ टिल्लू 25 वर्ष के साथ गाँव से आलू लेकर गाजीपुर बीते शुक्रवार की शाम गाजीपुर गया था,वहाँ से कोल्ड स्टोर से आलू खाली कर घर वापस आ रहा था कि हमीद सेतु के पीयर संख्या तीन के बीच शुक्रवार को करीब सात बजे देर शाम ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया,और सेतु की रेलिंग तोडते हुए सीधे नदी में समा गया।हादसे की सूचना पर ग्रामीणों सहित पुलिस प्रशासन में हडकंम्प मच गया, बाद रातभर स्थानीय स्तर पर करीब आठ घंटे तक खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।आज शनिवार की सुबह दस बजे वाराणसी से आई SDRF की 14 सदस्यीय टीम प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषभ गौतम के नेतृत्व में सघन रेस्क्यू अभियान शुरू किया।और नदी में पांच घंटे के रेस्क्यू के बाद भी लापता सवारों और इंजन का कुछ पता नहीं सका।शनिवार के दूसरे दिन आज शनिवार की सुबह से ही घटना स्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। लापता लोगों के परिजन नदी किनारे इंतजार कर रहे हैं। घटना स्थल पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। एडीएम दिनेश,उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार रामनारायण वर्मा और थानाध्यक्ष कमलेश कुमार,उपनिरीक्षक वीरेन्द्र राय,उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज,उपनिरीक्षक नागेश्वर शुक्ला, रजागंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी तथा भारी पुलिस बल मौजूद हैं।थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि SDRF, स्थानीय गोताखोरों और क्रेन की सहायता से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही लापता लोगों और ट्रैक्टर-ट्रॉली का पता लगा लिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….