Breaking News

बलिया: धारदार हथियार से काटकर मजदूर की हत्‍या

बलिया। जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर दुगौली गांव में बंधु यादव (45) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बंधु यादव पुत्र रमाशंकर बेल्थरारोड स्थित एक दुकान पर मजदूरी करते थे। रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को दुकान से घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने तलाश शुरू की तो बेटे को गांव के पास सरया मार्ग पर ट्यूबवेल के निकट पिता का शव पड़ा मिला। तत्काल डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस को शराब की खाली बोतलें, मृतक की बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस मोबाइल फोन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। बंधु याद तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी आशा देवी, दो बेटे गोलू यादव और अनमोल यादव तथा एक बेटी राधा यादव है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला और एसओजी प्रभारी विश्वनाथ यादव ने भीमपुरा थाने पहुंचकर एसओ अखिलेश चंद्र पाण्डेय के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पुत्र की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …