Breaking News

गाजीपुर: भाजपा की जिला कार्य समिति घोषित, आठ जिला उपाध्‍यक्ष, तीन महामंत्री व आठ मंत्री व कोषाध्‍यक्ष के नाम घोषित

गाजीपुर। भाजपा की बहुप्रतिक्षित कार्य समिति की सूची जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रदेश अध्‍यक्ष के अनुमति पर जारी कर दिया है। जिसमे आठ जिला उपाध्‍यक्ष, तीन जिला महामंत्री, आठ जिला मंत्री, व कोषाध्‍यक्ष के नाम शामिल हैं। जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि जिला उपाध्‍यक्ष के पद पर दयाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह, सुधाकर कुशवाहा, सरोज मिश्रा, शशांक राय, राजेश सोनकर, शिवशंकर गुप्‍ता, जिला महामंत्री के पद पर अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, विष्‍णु प्रताप सिंह, जिला मंत्री के पद पर हंसराज राजभर, मारकंडेय चौहान, सुमत बिंद, मयंक राय, सचिन कन्‍नौजिया, किरण सिंह, पप्‍पू कुशवाहा, कौशल्‍या यादव, और कोषाध्‍यक्ष के पद पर अच्‍छेलाल गुप्‍ता को मनोनित किया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: संघ हम सबके उपासना का केन्द्र है- सुभाष

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गाजीपुर द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त निश्चित कार्यक्रमों के क्रम …