गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम जारी कर दिया गया।प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग (कक्षा चार से छह) में आर.जे.एम.पब्लिक स्कूल मिर्जाबाद के अश्वनि यादव ने प्रथम,श्रीराम पब्लिक स्कूल बवाड़ा के विनय कुमार सिंह ने द्वितीय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय की कु.अमृता एवं एम.एस.पी.कान्वेन्ट स्कूल रजईपुर की कु.शिवांगी कुशवाहा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।न्यू होराइजन एकेडमी तुलसीसागर की कु.साक्षी शुक्ला व अगस्त्य अग्रवाल, आर.जे.एम.पब्लिक स्कूल मिर्जाबाद के अमित ठाकुर,कु.रागिनी कुशवाहा,ओम पाण्डेय एवं सुमित यादव प्रशंसित स्थान पर रहे।मध्यम वर्ग (कक्षा सात व आठ) में एस.एस.पी.कान्वेंट स्कूल जंगीपुर के भानु प्रकाश गुप्ता ने प्रथम,लूर्दस कान्वेंट बा.इ.काॅलेज की कु.अनुष्का प्रजापति ने द्वितीय एवं जय बजरंग पब्लिक स्कूल जरगो के रोहित कुमार व आर.जे.एम.पब्लिक स्कूल मिर्जाबाद के अमन यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।सर्वोदय पब्लिक स्कूल आदर्श बाजार के उत्कर्ष यादव,एस.एस.पी.कान्वेंट स्कूल जंगीपुर के कृष्णा गुप्ता,सुधीर यादव,आदित्य यादव एवं सेन्ट जान्स स्कूल के अंश दूबे प्रशंसित स्थान पर रहे। ज्येष्ठ वर्ग (कक्षा नौ व दस) में एस.एस.पी.कान्वेंट स्कूल जंगीपुर के विकास यादव व विशाल यादव ने क्रमशः प्रथम व तृतीय एवं सेन्ट मेरीज कान्वेंट स्कूल की कु.अराध्या तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।स्कॉलर्स एकेडमी की कु.प्रज्ञा राजभर,श्रीराम पब्लिक स्कूल बवाड़ा के विशाल यादव,एम.एस.पी.कान्वेंट स्कूल जंगीपुर के विवेक यादव व कु.रिफहत जहेरा ने प्रशंसित स्थान प्राप्त किया।वरिष्ठ वर्ग में लूर्दस कान्वेंट बा.इ.काॅलेज की कु.गरिमा यादव ने प्रथम,स्वामी विवेकानन्द इण्टर काॅलेज बघोल के सचिन यादव ने द्वितीय एवं एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की कु.सृष्टि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।एस.एस.पी.कान्वेंट स्कूल जंगीपुर के मन्नू यादव,स्कॉलर्स एकेडमी के पलक यादव व कु.खुशबू यादव,राजकीय बा.इ.कालेज की कु.आस्था मिश्रा एवं राजकीय सिटी इण्टर काॅलेज के रोहित यादव प्रशंसित स्थान पर रहे। संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को पाँच अप्रैल को आयोजित होने वाले संस्था के 41वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह (चेतना महोत्सव-2026) में स्मृति-चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….