Breaking News

गाजीपुर: एमएलसी चंचल सिंह के प्रयास से मुख्‍यमंत्री राहत कोष से मृतक छात्र के पीडि़त परिवार को मिला पांच लाख रुपया  

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन द्वारा पीड़ित परिवार को ADM और जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह की उपस्थिति में 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मृतक सूर्य प्रताप सिंह के पिता ने परिवार की तरफ से आरोपियों के खिलाफ परिवार की तरफ से मुकदमा दर्ज करने की माँग की। यूपी कॉलेज हत्या काण्ड में मारे गए गाजीपुर जनपद के दुबैठा निवासी ऋषि देव सिंह के ईकलौते पुत्र सूर्य प्रताप सिंह के घर पहुँच कर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की थी और अपने तरफ से परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की थी और शासन द्वारा भी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया था जिसके लिए मुख्यमंत्री जी और जिलाधिकारी गाजीपुर को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता की माँग की थी जिसका संज्ञान लेते हुए शासन ने 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह और ADM की उपस्थिति में चेक वितरित किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …