Breaking News

गाजीपुर: डेढ़गांवा में काव्‍य गोष्‍ठी एवं गीत-संगीत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में ‘चेतना-प्रवाह’ कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय के डेढ़गाँवा स्थित आवास पर काव्य-गोष्ठी एवं गीत-संगीत का आयोजन किया गया।अध्यक्षता वरिष्ठ कवि विनय राय बबुरंग ने की।प्रथम चरण में हुई कवि-गोष्ठी में जहाँ कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से वर्तमान परिवेश को रेखांकित किया,वहीं द्वितीय चरण में गायकों ने अपने गीत-संगीत से श्रोताओं को रससिक्त कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय पाण्डेय की वाणी वन्दना से हुआ।युवा कवि शशांक शेखर पाण्डेय ने गुरु वन्दना ‘ गुरु दया बनाये रखना,मुझको शरण में रखना’ सुनाकर श्रोताओं में भक्ति भाव जागृत किया।युवा कवि चिदाकाश सिंह मुखर ने ‘ मुझको अपने गले से लगाकर,कह दो दुनिया से कि तुम्हारे हैं हम’ सुनाकर श्रोताओं की ढेर सारी तालियाँ बटोरीं।सुपरिचित गीतकार नागेश कुमार मिश्र ने ‘अँधेरी रातों का बादल हुआ हूँ,है मेरा चांद कहाँ पागल हुआ हूँ ‘ सुनाकर अतीव प्रशंसा अर्जित की।वरिष्ठ व्यंग्यकार अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने ‘आगे बढ़ते उत्साही को कब रोक सकीं दुर्गम राहें,मंजिल खुद उसे बुलाती है फैलाकर दोनों बाहें’ सुनाकर श्रोताओं को आनन्दित किया।सुपरिचित व्यंग्यकार आशुतोष श्रीवास्तव ने ‘आज कमाने में रोटी,सरक जाती है लंगोटी’ सुनाकर बेरोजगारी की समस्या पर ध्यान केन्द्रित कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।अपने अध्यक्षीय काव्य-पाठ में विनय राय बबुरंग ने ‘सांच बोलल आ लिखल कठिन काम ह,सांपन के बीच चल कठिन काम ह,कलम के धार के केहू रोक न सकल,चित्र खिंचल समाज क कवि क काम ह’ सुनाकर आयोजन को ऊंचाई प्रदान की। द्वितीय चरण में संजय पाण्डेय,संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी,रेवतीपुर के पूर्व प्रधान विजय पाल आदि ने गीत,गजल एवं भजन सुनाकर श्रोताओं को अपने सुर,लय एवं ताल पर झूमने के लिए विवश कर दिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शशिकांत उपाध्याय,संतोष कुशवाहा,मीरा वर्मा,राजेश कुशवाहा,संजय राय आदि उपस्थित थे।संचालन संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ एवं धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश उपाध्याय ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …