Breaking News

कृषि विज्ञान केन्द्र आंकुशपुर गाजीपुर में किसानों को दी गई जैविक खेती में पशुपालन की जानकारी

गाजीपुर। यूपी डास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे योजना के अंतर्गत विकास खंड रेवतीपुर  से किसानो का एक जत्था कृषि विज्ञान केन्द्र. आंकुशपुर गाजीपुर-II के लिये डायरेक्टर डा० वी.के.राव के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया l के.वी.के.में पहुंचे किसानों को डॉ० राम गोपाल (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष) के द्वारा किसानों को जैविक खेती मे पशुपालन का क्या महत्व है कि जानकारी प्रदान की, जैविक बीज उत्पादन पर चर्चा किया और देश में बढ़ते बिमारियों को ध्यान में रखकर जैविक उत्पाद को बढ़ाए ।डॉ. पंकज कुमार द्वारा किसानो को कृषि यन्त्रो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा डा० दीपक प्रजापति कृषि वैज्ञानिक  मृदा विज्ञान मिट्टी, मिट्टी मे उपस्थित सूक्ष्म तत्व. जैविक कार्बन.  जीवामृत. बीजामृत. घनजीवामृत के बारे मे विस्तृत जानकारी दी साथ ही जीवामृत का सजीव प्रर्दशन कराया l  डा शशांक सिंह वैज्ञानिक उद्यान विभाग ने किसानो को खेती के साथ बागवानी कैसे करे के बारे मे जानकारी दी।बागवानी में उचित देखभाल एवं जल प्रबंधन की जानकारी दी। प्रगतिशील कृषक वीरेंद्र यादव ने किसानों को लाभकारी खेती एवं सहफसली खेती के लाभ बताए, कहा कि किसान आज जैविक खेती  खेती करे जिससे किसान की आय दुगुनी हो और किसान समृद्ध हो। वही किसानो को प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान वर्मी इकाई मुर्गी पालन. आदि की जानकारी देते हुये भ्रमण कराया गया।इस मौके पर ईश एग्रीटेक प्रा० लि०  इन्दौर (म०प्र०) के प्रोजेक्ट मैनेजर आकाश राजावत साथ ही फील्ड ऑफीसर श्री अभय यादव एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे साथ ही किसानो को अंग वस्त्र  गमछा सम्मान  स्वारुप ईश एग्रीटेक प्रा० लि० इन्दौर (म०प्र०) के द्वारा वितरण किया गया।इस मौके पर जितेंद्र सिंह,आलोक गौड़,अनिल मिश्रा,राहुल ,ऋषि आदि रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …