Breaking News

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस माधुरी दीक्षित ने काशी विश्‍वनाथ धाम में लगाई हाजिरी

वाराणसी। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने शुक्रवार की सुबह पति श्रीराम नेने के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने कॉरिडोर में भ्रमण कर आलौकिक छटा को निहारा। इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु अभिनेत्री को अपने बीच देखा तो अचंभित रह गए। लोगों में उनकी एक झलक पाने की होड़ लगी रही। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित बृहस्पिवार को काशी में पहुंचीं। उन्होंने नमो घाट पर एमवी निषाद क्रूज से गंगा की आलौकिक छटा को निहारा। नीली बनारसी साड़ी में जब माधुरी क्रूज पर आईं तो घाटों पर उनके चाहने वालों की भीड़ उमड़ गई। क्रूज आगे बढ़कर शाम को दशाश्वमेध घाट पहुंची तो भीड़ के चलते वह घाट पर नहीं पहुंच पाईं और वह क्रूज से ही गंगा आरती देखीं। मां गंगा की पूजा कर दीपदान किया। इस दौरान कपल ने अपनी खींची गई तस्वीरें भी साझा की।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …