Breaking News

गाजीपुर: जलजमाव के विरोध में ग्रामवासियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

गाजीपुर। गाजीपुर से चोचकपुर होते हुए सैदपुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम नारी पचदेवरा में सड़क पर भारी गड्ढा होने और उसमें हुए जलजमाव के विरोध में ग्रामवासियों ने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला प्रशासन के विरोध में गड्ढे में खड़े होकर अपना विरोध जताया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा इस गड्ढे के चलते इस मार्ग पर आवागमन करने वाले क्षेत्रीय वासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढे में गिरने की वजह से लोग आये दिन चोटिल हो रहे हैं। महिलाओं और बच्चों तथा दोपहिया वाहन और साइकिल से आने जाने वाले लोगों को गड्ढा पार करने में काफी कठिनाई हो रही है। सारा का सारा प्रशासनिक अमला और सत्ता पार्टी के  और विपक्ष  के जनप्रतिनिधि उनका काफिला हर वक्त इस रास्ते से गुजर रहा है लेकिन क्षेत्रीय वासियों की इस समस्या के प्रति जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन संवेदनहीन और उदासीन बनें हुए हैं। जिसके चलते ग्रामवासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा यदि जिला प्रशासन ने पन्द्रह दिनों के अंदर इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और ग्रामवासी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजकुमार यादव,भीम गोंड,सुभाष यादव,लप्पू यादव,राधे यादव, सुशील यादव,रामबदन आदि उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …