Breaking News

गाजीपुर: पेट्रोल-डीज़ल पर उत्पाद शुल्क में कटौती से आमजन को बड़ी राहत- रजनीकांत श्रीवास्तव

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सहसंयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीज़ल पर उत्पाद शुल्क में की गई कटौती को आम जनता के हित में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बीच पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर तथा डीज़ल पर ₹10 से शून्य करना महंगाई से जूझ रही आम जनता के लिए बड़ी राहत है। साथ ही डीज़ल एवं एटीएफ (ATF) पर निर्यात शुल्क के माध्यम से देश में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने वाला कदम है। श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद जनकल्याण एवं आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता दे रही है। यह निर्णय बाजार में संतुलन बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जहां सरकार जनहित में प्रभावी कदम उठा रही है, वहीं कुछ असामाजिक तत्व सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में ईंधन वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने की आवश्यकता है।

प्रमुख सुझाव:

पेट्रोल-डीज़ल के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली लागू की जाए

वाहन पंजीकरण एवं ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर सत्यापन किया जाए

ओटीपी आधारित प्रणाली से निर्धारित पेट्रोल पंप पर ईंधन उपलब्ध कराया जाए

उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के पेट्रोल पंप का चयन करने की सुविधा दी जाए

इसके अतिरिक्त उन्होंने पेट्रोल पंपों पर कार्यरत कर्मचारियों की नियमित निगरानी, तैनाती का रिकॉर्ड रखने एवं कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अफवाह फैलाकर सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे आमजन का विश्वास बना रहे। अंत में रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार के ये दूरदर्शी कदम देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …