गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर अंधऊ बाईपास रोड की मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की। 4 km लम्बी इस सड़क का निर्माण 39 करोड़ 48 लाख 87 हजार की लागत से होगा। निर्माण के लिए शासन ने 13 करोड़ 82 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र के माध्यम से इस सड़क के निर्माण की माँग की थी। जिससे शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, यह सड़क वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन से जंगीपुर को जुड़ेगा,एमएलसी विशाल सिंह चंचल जी के पूर्व प्रस्ताव का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री जी ने इसकी स्वीकृति प्रदान की और गाजीपुर दौरे पर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क को बनवाने की घोषणा भी की थी, एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से गाजीपुर शहर को जाम से मुक्ति मिलेगा। यह सड़क वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन से चौकिया अंधऊ बाईपास जंगीपुर में जुड़ेगी।एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने जनपदवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….