Breaking News

गाजीपुर: राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में विश्‍व होम्‍योपैथी सप्‍ताह का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया कि  “विश्व होम्योपैथी दिवस-2026” के अवसर पर महाविद्यालय द्वारा ‘विश्व होम्योपैथी सप्ताह’ का आयोजन दिनांक 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जन जागरूकता पैदल यात्रा, नुक्कड़ नाटक, निबंध, रंगोली, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।आज दिनांक 1 अप्रैल को सुबह 8 बजे कॉलेज परिसर से जनजागरूकता रैली को प्राचार्य द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जो रौजा  तिराहा, चंदन नगर, शीतला मंदिर के रास्ते होते हुए महाविद्यालय  पहुंची। रास्ते में कई जगह पर नुक्कड़ नाटक “छोटी गोली बड़ा असर” का आयोजन किया गया, विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया और रोग प्रतिरोधक क्षमता, संक्रमण से बचाव और बीमारियों को जड़ से खत्म करने का सन्देश दिया।आज ही महाविद्यालय प्रांगण में वार्षिक स्पोर्ट्स  कार्निवल का भव्य उद्घाटन भी हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई, तत्पश्चात, मास्टर हैनीमैन की मूर्ति का माल्यार्पण, आदरणीय प्राचार्य महोदय, समस्त शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए क्रिकेट, बैडमिंटन एवं वालीवॉल के खेल मैदान का फीता काट कर उद्घाटन किया। आज उदघाटन मैच में  शिक्षकों एवं हॉस्पिटल स्टाफ के बीच 12 ओवर का क्रिकेट मैच हुआ। शिक्षकों की टीम ने 73 रन बनाए, हॉस्पिटल स्टाफ ने 9 ओवर में मैच जीत लिया, सभी में अत्यंत उत्साह एवं खेल भावना दिखाई दी, शाम को बैडमिंटन महिला डबल इंटर्न और शिक्षकों के बीच मैच जारी है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …