Breaking News

गाजीपुर: टोटो पलटने से बच्‍ची की मौत, कई घायल

गाजीपुर: सादात थाना क्षेत्र के डोरिया गांव में गुरुवार को एक टोटो वाहन पलटने से डढ़वल गांव निवासी खरपत्तू राजभर की आठ वर्षीय बेटी सुंदरी की मौत हो गई। इस हादसे में मृतका की मां सुमन सहित अन्य कई यात्री घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, खरपत्तू राजभर अपनी पत्नी सुमन, दस वर्षीय बेटी सुंदरी और एक दुधमुंही बच्ची के साथ गांव से बाजार खरीदारी करने जा रहे थे।यह दुर्घटना रघुवंश चौराहा से प्यारेपुर जाने वाले मार्ग पर डोरिया गांव के निकट देई माता मंदिर के पास एक मोड़ पर हुई। मोड़ पर टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सुंदरी दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी दिव्यांग मां और अन्य सवारियों को भी चोटें आईं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने बताया कि टोटो वाहन सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नाबालिक से दुष्‍कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनाई दस वर्ष की सजा, लगाया 40 हजार का जुर्माना

गाजीपुर। नाबालिक से दुष्‍कर्म के मामले में पाक्‍सो कोर्ट ने आरोपी को दस वर्ष की …