गाज़ीपुर। तुलसीसागर तड़बनवा कॉलोनी स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण एवं वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बी.ती. सिंह, डॉ. स्वतंत्र सिंह, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. रामकृत, डॉ. दीपा, डॉ. विग्नेश , राम नगीना यादव (जिला समाज कल्याण अधिकारी), संजय कुमार सोनी, दीपक कुमार शर्मा, अलाउद्दीन अंसारी, प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, विपिन सिंह यादव आशीष श्रीवास्तव व इंदु सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान डॉ. स्वतंत्र सिंह ने अपनी स्वर्गीय बुआ कृष्णा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक क्षण साझा किए। उन्होंने उनके साथ बिताए गए अनमोल पलों को याद किया, जिससे पूरा वातावरण भावनाओं से भर गया। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विशेष रूप से माँ कवलपति हॉस्पिटल की ओर से भी सभी प्रतिभागियों एवं विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया, जिससे समारोह और भी गौरवपूर्ण एवं यादगार बन गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय प्रबंधक आशुतोष सिंह के वक्तव्य के साथ हर्षोल्लास एवं गर्व के वातावरण में हुआ।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….