Breaking News

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की माता जी के पुण्‍यतिथि पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह, डॉ. सानंद सिंह सहित दिग्‍गजो ने दी श्रद्धांजलि

वाराणसी: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की माता जितना देवी की प्रथम पुण्‍यतिथि पर पैतृक गांव पिंडरा ब्लॉक के फतेपुर पहुंचकर राजनीतिक दिग्‍गजो ने श्रद्धांजलि दी। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, सत्‍यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के चेयरमैन डॉ. सानंद सिंह सहित पूरे प्रदेश भर के बड़ी हस्तियां कैबिनेट मंत्री के गांव पहुंचे, जहां पर उनकी माता जी के चित्र पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ. सानंद सिंह ने कहा कि धन्‍य है वह मां जिसने ओमप्रकाश राजभर जैसे बहादुर सपूत को जन्‍म दिया, जिन्‍होने गांव के राजनीति से लेकर पंचायती राज्‍य मंत्री तक का सफर पूरा किया है।आये हुए अति‍थियो का स्‍वागत अरबिंद राजभर और अरूण राजभर ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …