Breaking News

शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय के निदेशक नदीम अधमी एवं निदेशिका मीना अधमी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मदर मरियम ग्लोबल स्कूल, खरहरवा (गोरखपुर) के मैनेजर इंजीनियर समीर अधमी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने छात्रों को एक समरस, सशक्त और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामउल हक, उप प्रधानाचार्य हनीफ सिद्दीकी, समन्वयक अंजलि सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …