Breaking News

गाजीपुर: विधिवेत्‍ता, अर्थशास्‍त्री और समाज सुधारक थे डा. अम्‍बेडकर- जनपद न्‍यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय  

गाजीपुर। जनपद न्यायालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में डॉ0 भीम राव अंबेडकर की 135वीं जन्मदिवस जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह आयोजन में धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर,  विजय कुमार-चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष सं0-01, गाजीपुर, अर्चना-।।, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, तथा  कृपाशंकर राय, जिला शासकीय अधिवक्ता, फौजदारी, विद्वान अधिवक्तागण, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण व सुरक्षाकर्मी दस कक्षीय सभागार में प्रातः 10ः30 बजे उपस्थित हुए। धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर ने डॉ0 भीम राव अंबेडकर की 135वीं जन्मदिवस के अवसर पर बताया  कि डॉ0 अंबेडकर भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज-सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों/दलितों के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया था तथा श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। आयोजन का संचालन अर्चना-।।, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, कर्मचारीगण को डॉ0 बी0आर0 अंबेडकर के 135वीं जन्मदिवस के अवसर पर उनके जन्म स्थान, राजनीतिक संबद्धताऐं, शैक्षिक सम्बद्धता, व्यवसाय, पेशा, धर्म, पुरस्कार/सम्मान, पुस्तकें व अन्य रचनाएं इत्यादि के बारे मे अवगत कराया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …