Breaking News

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर फायरिंग के मामले में विधायक अभय सिंह, एमएलसी विनित सिंह सहित छह आरोपियों को कोर्ट ने किया दोषमुक्‍त

वाराणसी। जिले के नदेसर टकसाल सिनेमा के पास पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर फायरिंग मामले में आरोपी गोसाईगंज विधायक अभय सिंह से जुड़े प्रकरण में कोर्ट का फैसला आ गया है। बुधवार को अदालत ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। इस प्रकरण की बहस पहले ही पूरी हो चुकी थी। आज फैसला आना था। फैसले के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।  विशेष न्यायालय एमपी/एमएलए यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने वर्ष 2002 में चार अप्रैल को पूर्व सांसद धनंजय सिंह व चार अन्य व्यक्तियों पर जानलेवा हमले के मामले में सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। दोषमुक्‍त आरोपियों में अभय सिंह (विधायक- फैजाबाद), संदीप सिंह, संजय सिंह, विनीत सिंह (एमएलसी), विनोद सिंह, सतेन्द्र सिंह के नाम हैं। कैंट पुलिस ने संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कचहरी के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। इसके तहत 2 एसीपी, 5 थानाध्यक्ष, 30 दरोगा, 10 महिला कांस्टेबल के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में सिपाही तैनात किए जाने की मांग की गई थी। इसके अलावा फायर ब्रिगेड और पीएसी की एक बटालियन भी मौके पर मौजूद रही। एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद रही।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …