Breaking News

बलिया: बेटी को गेहूं देने पर आक्रोशित बेटे ने की पिता की हत्‍या, मां को किया गंभीर रुप से घायल

बलिया। जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो बोरी बेटी को गेहूं देने से आक्रोशित बेटे ने 75 वर्षीय पिता की पीटकर हत्या कर दी और मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी कर आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि महेंद्र चौहान (75 वर्ष) का शव नत्थूपुर गांव के पास पड़ा हुए होने की सूचना पुलिस को मिली। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव के पास से ही मृतक की पत्नी घायल अवस्था में पड़ी मिली। जिसको सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पूछताछ के दौरान मृतक के पुत्र शुकुल चौहान द्वारा बताया गया कि पिता ने बेटी को दो बोरी गेंहू दे दिया था। इसको लेकर बेटा पप्पू चौहान से दो दिन से विवाद चल रहा था। शुकुल ने पप्पू चौहान के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी गई है। जिसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …