Breaking News

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली गाजीपुर में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्‍मानित

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली में सत्र 2025–26 के मेधावी छात्रों (नर्सरी से कक्षा 8वीं तक) को सम्मानित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर डॉ. सानंद सिंह जी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर डॉ. आनंद सिंह जी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के पेट्रोन रविन्द्र प्रताप सिंह जी, राजेश सिंह,  विवेक सौरभ सिंह एवं श्री कृष्ण यादव तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, अध्यात्मपुरम के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत विशेष बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सानंद सिंह , विशिष्ट अतिथि डॉ. आनंद सिंह जी,  रविन्द्र प्रताप सिंह जी एवं विद्यालय की प्रबंधक सुमन सिंह द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके साथ ही उपस्थित अतिथियों का सम्मान भी किया गया। तत्पश्चात नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी रैंकर्स को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों का उत्साहवर्धन हुआ। इस अवसर पर टॉपर्स के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था, जो अपने बच्चों के साथ इस उपलब्धि के पल को कैमरे में कैद करने के लिए अत्यंत उत्साहित नजर आए। इसके साथ ही विद्यालय के प्रीफेक्ट्स का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने पूरे सत्र में अनुशासन एवं नेतृत्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. सानंद सिंह जी ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा, “विद्यार्थी जीवन केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, यह अपने व्यक्तित्व को गढ़ने का समय है। जो इस समय का सही उपयोग करता है, वही भविष्य का नेतृत्व करता है। आपकी मेहनत आपकी किस्मत बदल सकती है—खुद पर विश्वास रखिए, लक्ष्य तय कीजिए और पूरी ताकत के साथ आगे बढ़िए, सफलता आपको अवश्य मिलेगी।” वहीं, विशिष्ट अतिथि डॉ. आनंद सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा, “ये बच्चे ही भारत का भविष्य हैं। इन्हीं के हाथों में देश की प्रगति और विकास की दिशा तय होगी। यदि इन्हें सही मार्गदर्शन, संस्कार और शिक्षा मिले, तो ये निश्चित ही देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।”इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सुमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “विद्यालय केवल शिक्षा देने का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। हमारा उद्देश्य बच्चों को न केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट बनाना है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार, अनुशासित और संस्कारी नागरिक के रूप में विकसित करना भी है।” साथ ही उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 से विद्यालय में कक्षा 9वीं में भी प्रवेश प्रारंभ कर दिए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. एन. उपाध्याय जी ने सभी टॉपर्स को बधाई देते हुए उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं अपने वक्तव्य में कहाकि “विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हम सभी का प्रयास है कि विद्यालय में ऐसा सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण बना रहे, जिससे प्रत्येक छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके और जीवन में सफलता हासिल करे।” इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी यथा विश्वजीत स्वाइन , विद्या सिंह, रितू सिंह, आकांक्षा पाण्डेय, श्रेयांशु शर्मा, आकाश गुप्ता, अंजली गुप्ता, प्रतिभा, शिफा तनवीर,सुप्रिया सिंह, लक्ष्मी यादव, सुमैया जमाल, प्रशांत चौबे , श्रीकांत यादव ,  अराधना , नूतन कुमारी , प्रवीण तिवारी, अमृतेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …