वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के गनर को गिरफ्तार कर लिया गया है. गनर प्रशांत राय पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप है. प्रशांत पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप है. वाराणसी में किराए पर सिपाही प्रशांत राय युवती के साथ रहता था. लड़की ने गनर पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि गनर ने 25 अप्रैल को गुपचुप तरीके से प्रयागराज में शादी कर ली. सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद युवती ने शिकायत की थी. पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र का है। आरोपी प्रशांत राय, जो उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुरक्षा में गनर के रूप में तैनात था. आरोप है कि गनर ने युवती को प्रेम जांल में फंसाया और फिर शादी का वादा करके कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान लड़की दो बार गर्भवती हो गई. लेकिन आरोपित ने झांसा देकर पीड़िता पर दबाव बनाया और गर्भपात करवा दिया। जब युवती ने शादी के लिए अंतिम दबाव बनाया तो आरोपी ने 25 अप्रैल को चुपके से किसी अन्य महिला के साथ शादी कर ली. सिपाही किराए पर कमरा लेकर उसके साथ रहता था. पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी गनर के खिलाफ रेप, जबरन गर्भपात कराने और धमकाने जैसे गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 4 मई को हिम्मत जुटाकर पीड़िता सारनाथ थाने पहुंची और आपबीती सुनाई. शिकायत की जानकारी मिलते ही सिपाही प्रशांत राय अपने बड़े भाई के साथ थाने पहुंच गया। एसीपी सारनाथ विदुश सक्सेना के नेतृत्व में जब पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की, तो वह किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. साक्ष्यों और पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया. प्रशांत मूल रूप से मिर्जापुर का रहने वाला है और वर्तमान में मंत्री की सुरक्षा एस्कॉर्ट तैनात था।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….