Breaking News

गाजीपुर: गंगा कटान स्‍थलो का डीएम ने किया निरीक्षण, कहा- समय से पूर्ण हो कटान रोधी कार्य

गाजीपुर। संभावित बाढ एवं कटान के दृष्टिगत संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओ का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थलो पर हो कटानरोधक कार्याे का जायजा लिया एंव सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने तहसील मुहम्मदाबाद अन्तर्गत ग्राम शेरपुर एवं मुबारकपुर में चल रहे कटान रोधक कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण मे जिलाधिकारी मौके पर हो रहे कार्याे की गुणवत्ता परखी तथा कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को अधिक से अधिक मजदूरो/उपकरणो की संख्या बढाते हुए निर्धारित समयाअवधि तक प्रत्येक दशा मे समस्त कटानरोधी (बोल्डर पैचिंग) कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसमे किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। मौके पर उपजिलाधिकारी मु0बाद, अधिशासी अभियन्ता देवकली पम्प नहर मु0 बाद एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पाक्‍सो का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06.09.2026 …