Breaking News

गाजीपुर: आकाशीय बिजली से मृतको के परिजनो से मिलें डीएम, पीडि़तो को दिया चार-चार लाख रूपये का चेक

गाजीपुर। आकाशीय विद्युत से ग्राम ज्ञानपुर तहसील मुहम्मदाबाद जनपद गाज़ीपुर के निवासी सुकर राजभर पुत्र रामबचन राजभर व शिवकुमारी देवी पत्नी सुकर राजभर की मृत्यु खेत में कार्य करते समय आकाशीय विद्युत के चपेट में आने से मृत्यु हो गई, जिनकी उम्र लगभग क्रमशः 57 व 41 वर्ष थी। दोनों मृतक पति-पत्नी थे।       इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आज मृतक परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की समस्त लाभ परक योजनाओं से अच्छादित किया जायेगा। उसके उपरान्त उन्होेने दोनो बच्चो के साथ साहनभूति देते हुए उन्हे आपदा के अन्तर्गत पीड़ीत बच्चो को 4-4 लाख का चेक प्रदान किया तथा उनके जीवन यापन के लिए जिला पूर्ति विभाग द्वारा लाल कार्ड (राशन कार्ड) जिलाधिकारी ने दिया। खण्ड विकास अधिकारी मु0बाद को निर्देशित किया कि समय समय पर बच्चो से मिलकर उनकी समस्याओं को देखते रहेगे और सरकारी की योजनाओं में आवास योजना से लाभान्वित करायेगे। उन्होेने हिम्मत देते हुए आपको कभी भी किसी प्रकार की समस्या आती है तो तुरन्त हमसे मिलकर आप अपनी समस्या बता सकते है। उन्होने आश्वासन दिया कि आप द्वारा 18 वर्ष पूर्ण करने तक सारी जिम्मेदारी शासन की होगी शिक्षा से लेकर खाने तक, बच्चो का खाता खुलवाने एवं अन्य समस्याओं तक जिलाधिकारी के सरंक्षक में किया जायेगा। उपजिलाधिकारी मु0 बाद हर्सिता तिवारी, बच्चो के मामा एवं अन्य अधिकारी

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …