Breaking News

गाजीपुर: कलयुगी पुत्र ने पिता पर किया प्राणघातक हमला, मारपीट कर किया घायल

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के ग्राम सवास में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। ग्राम निवासी संजय राय ने अपने ही बेटे राहुल राय के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। वादी संजय राय ने अपनी तहरीर में बताया कि उनके बेटे राहुल राय ने किसी बात को लेकर कहासुनी की। इसके बाद उसने गाली-गलौज की, लाठी-डंडों से मारपीट किया, जिससे उनका सिर फूट गया। इतना ही नहीं उसने जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ पन्नेलाल यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता संजय राय पुत्र स्व. जयनारायन राय का मेडिकल कराया गया है। उनकी तहरीर के आधार पर उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 108/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …