गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज गाजीपुर में 19 करोड़ रुपये के लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण शीघ्र शुरु हो जायेगा। इस संदर्भ में प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि क्रिटिकल मरीजों के इलाज के लिए प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत गाजीपुर में 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण होगा। इसमे दुर्घटना में घायल मरीजों के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित सीरियस मरीजों का इलाज होगा। इसके निर्माण के लिए जमीन को चिह्नित करके कार्यदायी संस्था को बता दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरु हो जायेगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….