गाजीपुर। आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवंर गाज़ीपुर द्बारा आयोजित प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले लगभग 500 की सख्या मे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने पिछले दिनो परीक्षा मे प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सफल छात्र-छात्राओं को शुक्रवार के दिन स्कूल के प्रबंधक यशवन्त सिंह के द्बारा ईनाम का वितरण किया गया।जिसमें अविघ्न डिफेंस एकेडमी सहतपुर बाराचवंर में पढ़ने वाली छात्रा प्रियाजली यादव ने 84%अंक लाकर जुनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्तकर प्रथम पुरस्कार साईकिल प्राप्त की। वहीं प्राथमिक वर्ग में अविघ्न डिफेंस एकेडमी सहजतपुर का छात्र अभिजीत शर्मा ने 92%अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और साईकिल प्राप्त किया। जुनियर वर्ग में अविघ्न डिफेंस एकेडमी सहजतपुर के शिवम यादव ने 80%अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्तकर बैंट बाल प्राप्त किया। जुनियर वर्ग आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवंर के छात्र रितिक कुमार 79%अंक लाकर तिसरा स्थान प्राप्त कर दिवाली घंडी प्राप्त किया।वहीं प्राथमिक वर्ग में राधास्वामी पब्लिक स्कूल बाराचवंर के छात्र शिवांश सिंह ने 90%अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त कर बैंट बाल प्राप्त किया।वहीं तीसरे स्थान पर आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवंर की छात्रा कृति यादव ने 80%अंक लाकर बैग प्राप्त किया।इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक यशवन्त सिंह ने मेधावी छात्रो के कठिन परिश्रम की सराहना की।उन्होने आगे कहा की यह प्रतियोगिता केवल एक परीक्षा मात्र नही है बल्कि इसमे छात्रो की नीव रखी जाती है।ऐसे आयोजन से बच्चो मे आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी प्रतिभा को सही दिशा मे पहचान पाते है ।उन्होने आगे कहा की यह प्रतियोगिता हर वर्ष बड़े पैमाने पर कराई जायेगी ।मेरा लक्ष्य ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल तक पहुचाया जाय उन्होने सभी विजेताओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव ने किया।इस अवसर पर अविघ्न डिफेंस ऐकेडमी के संचालक सुर्यप्रताप यादव,मनोज सिंह,मोनू शर्मा,क्वाडिनेटर आनन्द तिवारी,गौतम प्रजापति,विश्वजीत सिंह,हृदयनारायण,जयप्रकाश भारती,पियूष शर्मा,संदीप तिवारी,डा०ऐके गिरि,अंजली जायसवाल,सुमन कुशबाहा,अनामिका सिंह,लक्ष्मी सिंह,आकाक्षा सिंह,सुप्रिया कुशबाहा,निशा यादव तैयबा खां,एवं सभी स्कूल स्टाप मौजूद रहा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….