Breaking News

गाजीपुर: डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे

गाजीपुर। DALIMSS SUNBEAM SCHOOL  जखनिया में मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर अभिभावक भावुक हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मां के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण का संदेश दिया। विद्यालय की डायरेक्टर Rubina Khan ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती हैं और उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करते हैं। आमिर अली ने अपने सम्बोधन में कहा के हम अपने अभिभावकों को ये भरोसा दिलाते है के हम अपने डालिम्स के कैम्पस में बच्चों की सुविधा के लिये हर कोशिश करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक Reena Chauhan ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस सुंदर कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।रीना चौहान ने कहा के जिस उम्मीद के साथ हमने अपने बच्चों कोई इस कैम्पस में भेजा था उस से कहीं ज़्यादा हमारे बच्चे पा रहे है, इस लिये मैं पुरे डालिम्स परिवार कोई धन्यवाद देती हूँ। कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए इस आयोजन को यादगार बताया। मदर्स डे का यह आयोजन सभी के लिए भावनात्मक और अविस्मरणीय बन गया। कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ सर और सविता मैम ने किया।

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …