गाजीपुर। महाराणा प्रताप भवन तुलसीपुर,गाजीपुर में महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज सेवा न्यास द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई। पटना से आये हुऎ मुख्य अतिथि डा रामजी सिंह , पूर्व अध्यक्ष केंद्रिय होम्योपैथिक परिषद, भारत सरकार ,नई दिल्ली ने कहा की हल्दी घाटी की मिट्टी से प्रेरणा लेनी होगी तभी हम समाज की सुरक्षा कर पाएंगे एवं महाराणा प्रताप जी के पद चिन्हों पर चल पाएंगे। मंचासीन अतिथियों में पूर्व महासचिव राम पूजन सिंह एडवोकेट ने कहा की संस्था की गतिविधियों को पूर्वांचल समेत और भी आगे हमें विस्तारित करना होगा। जिसके लिए विशेष रूप से एकजुट होकर इस विषय पर काम करना होगा। संयोजक नरेंद्रनाथ सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा की संगठन बहुत मजबूती से अपना कार्य कर रहा है। नियत समय पर सभी लोग मिलकर संस्था की गतिविधियों को आगे बढ़ने में सहयोग करें ।बिहार से आये हुऎ क्षत्रिय नेता कमलेशवर सिंह ने कहा की समाज की सुरक्षा के लिए युवा क्षत्रिय पहले अपने गरदन कटा देते थे। उसी तरह कुरूतियों को छोड़कर आगे बढ़ने के लिए युवाओं को प्रेरित करना होगा एवं युवाओं को ही स्वयं आगे आना होगा। सभा के अध्यक्षता कर रहे हैं प्रोफेसर हरीकेश सिंह, विजिटर, गोपाल नारायण सिंह विश्वाविद्यालय, सासाराम ने आध्यात्म से समाज की सुरक्षा को जोड़ते हुऎ मानसिक विकृतियों को दुर कर समाज में उत्साह लाने एवं नए सिरे से सबको संगठित कर समाज की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कार्य करने पर जोर दिया। महाराणा प्रताप जयंती के दिन एक और विशेष सोपान न्यास को प्राप्त हुआ, जिसमें कर्मवीर सत्यदेव सिंह पुस्तकालय एवं वाचनालय का शुभ उदघाटन सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजस की मुख्य संरक्षक श्रीमती सावित्री सिंह ने फीता काट कर किया। पुस्तकालय की अलमारियां और कुछ किताबें सत्यदेव ग्रुप द्वारा ही प्रदान की गई। पुस्तकालय के उपलब्ध रहने से न्यास परिसर में अनेक साहित्यिक, सामाजिक एवं सनातन समेत अनेक तरह की पुस्तकें पुस्तकालय में उपलब्ध रहेंगी। जिसकी जिम्मेवरी कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह संभालएंगे। अतिथि ग्रुप के चेयरमैन परीक्षित सिंह ने भवन में वैवाहिक समारोह इत्यादि हेतू दो कमरे बनाने के लिए 1 लाख एक हजार रुपए संस्था के कोषाध्यक्ष एवं महासचिव को प्रदान किया। सभा के अंत में संस्था के अध्यक्ष कोलकाता से आये हुऎ जय प्रकाश सिंह , चेयरमैन, सिल्वन प्लाई ने सभी का धन्यवाद किया एवं इसी तत्परता से संगठन में लगकर कार्य करते हुऎ समाज की दिशा और दशा दोनों बदलने हेतू लोगों का आह्वान किया। महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज सेवा न्यास की कार्यकारिणी के अधिकतर सदस्य एवं पदाधिकारी सभा में उपस्थित थे । पूरे पूर्वांचल के कई जनपदों से आये हुऎ लगभग 300 सदस्यों एवं अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभाग किया । आये हुऎ अनेक अतिथियों का स्वागत संस्था की तरफ से आजीवन सदस्य डॉ मृत्युनजय सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव डा डीपी सिंह ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….