Breaking News

मां कवलपति हास्पिटल मैटर्निटी एवं रिसर्च सेंटर शास्‍त्री नगर गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया नर्सिंग-डे

गाजीपुर। मां कवलपति हास्पिटल मैटर्निटी एवं रिसर्च सेंटर शास्‍त्री नगर गाजीपुर में हर्षोउल्‍लास सम्‍मान और उत्‍साह के साथ नर्सिंग डे मनाया गया। इस अवसर पर अस्‍पताल के निदेशक डॉ. बीती सिंह सबके साथ मिलकर केक काटा और नर्सिंग स्‍टाफ के अथक परिश्रम, सेवा भावना व समपर्ण को नमन किया। कार्यक्रम में मधु विश्‍वकर्मा को स्‍वास्‍थ्‍य सेवा क्षेत्र में उनके उत्‍कृष्‍ट योगदान, मरीजो के प्रति संवेदनशील व्‍यवहार एवं कर्तव्‍य निष्‍ठा के लिए सेहत साथी सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया। अस्‍पताल के प्रबंधन ने कहा कि नर्से केवल उपचार का माध्‍यम नही बल्कि मरीजो के लिए विश्‍वास, सहारा और संवेदना की मजबूत कड़ी होती है। उनकी सेवा, त्‍याग और समपर्ण ही किसी अस्‍पताल की वा‍स्‍तविक पहचान होती है। इस अवसर पर मधु, सपना, प्रियंका, पूनम पाल, नेहा और ममता आदि नर्से उपस्थित थी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …