Breaking News

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गाजीपुर की बेटी दीक्षा कुशवाहा ने जीते चार पदक

गाजीपुर। सॆदपुर ब्लाक के राजनपुर( मुङियार) निवासी 21 वर्षीय रोवर दीक्षा कुशवाहा ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीतकर राजनपुर सहित जिला, प्रदेश और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 5 मई 26 से चंडीगढ मे एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के तत्वावधान में आयोजित की गई। दीक्षा के पिता सूबेदार अशोक सिंह कुशवाहा भारतीय सेना की 70 इंजीनियर रेजिमेंट में कार्यरत हैं तथा माता दुर्गावती देवी गृहिणी हैं। प्रतियोगिता में दीक्षा ने 2000 मीटर महिला सिंगल स्कल स्पर्धा में सिल्वर मेडल, 2000 मीटर लाइटवेट महिला डबल स्कल स्पर्धा में गोल्ड मेडल, वहीं 500 मीटर महिला सिंगल स्कल तथा 500 मीटर लाइटवेट महिला डबल स्कल स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल सहित चार पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। दीक्षा वर्तमान में हैदराबाद के हुसैन सागर लेक में अभ्यास कर रही हैं। वह द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच इस्माइल बेग सर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिताओं में वह तेलंगाना राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं। इससे पहले भी दीक्षा ने कटक, ओडिशा में आयोजित इंडोर रोइंग नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। लगातार राष्ट्रीय और अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के कारण खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।दीक्षा की इस उपलब्धि पर धर्मेन्द्र कुशवाहा,अशोक,रामाश्रय,रामकृत, शंकर व राजेश कुशवाहा ने खुशी का इजहार करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …