Breaking News

गाजीपुर: डीएम ने उच्‍च प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया का औचक निरीक्षण, कहा- ड्रेस में आये छात्र-छात्राएं

गाजीपुर। तहसील सदर अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया गाजीपुर का जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक बच्चो से उनके शिक्षा -पढ़ाई से सम्बन्धित उनका परिचय लिया एवं बच्चो से उनके नाम एवं उनके पिता का नाम पूछा गया। जिलाधिकारी ने बच्चो को शुभ वचन आशिवार्द देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रधानाचार्य/अध्यापिका को शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ायी जाय जिससे उनके भविष्य के साथ-साथ मेरा देश भी आगे बड़े। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के निरीक्षण के दौरान क्लास-06 में पहुचे जहा एक छात्रा को अंग्रेजी की बुक पढ़ाकर उसकी बुद्धी एवं शिक्षा की गुणवत्ता का परीक्षण लिया। क्लाक के दौरान कुछ बच्चो द्वारा डेªस नही पहन्ने पर तत्काल बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि एक अभियान चलाकर विभाग द्वारा प्रदान किये गये डेªस एवं अन्य सामानो को बच्चो के अभिभावक से मिलकर उनके शिक्षा एवं डेªस, बैग, जूता मोजे के साथ विद्यालय में तैयार करके भेजा जाय यह अपील किया जाय। जिन बच्चो के अभिभावक नही दे पा रहे है उन्हें विभाग द्वारा सारी व्यवस्थाये उपलब्ध करायी जाय। कोई भी बच्चा बिना डेªस में न यह अध्यापक की भी जिम्मेदारी तय की जाय। उन्होने जनपद के समस्त उच्च प्राथमिक/प्राथमिक विद्यालयो में प्रधानाचार्य/अध्यापक को निर्देशित किया कि क्लास के बच्चो को पाठक्रम में अनुसार प्लान के तहत पढ़ाया जाय एवं अभ्यास के अन्त में बच्चो को टेस्ट लिया जाय। साथ ही बच्चे घर जाते है तो उन्हे होम वर्क भी दिया जाय जिससे दिये गये बच्चो का होम वर्क अगले  दिन चेक भी  किया जाय। जनपद के समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में टाइम टेबल क्लास के अन्दर लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यालय की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, (आर0ओ), साथ ही शौचालय की साफ सफाई, बैठने की व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाये तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया तथा पूरा करने के उपरान्त उनका विडियो बनाकर मुझे अवगत करायी जाय। उन्होने समस्त विद्यालयों को निर्देशित किया है कि विद्यालय में पेयजल (आर0ओ), शौचालय की साफ-साफाई, कमरे में बच्चो की बैठने की व्यवस्था, उनके डेªस, जूते, मोजे और बैग के साथ शिक्षा पर विशेष घ्यान दिया जाय इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पायी जाती है तो विद्यालय के प्रधानाचार्य की तय होगी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …