गाजीपुर। सैदपुर क्षेत्र के नरायनपुर ककरही निवासी गौरीशंकर पाण्डेय के सबसे छोटे पुत्र अनुज पाण्डेय पिछले कई वर्षों से भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहे है। जहाँ बीते दिनों सैन्य बल विभाग में उनका चयन RTJCO(आर्मी धर्मगुरु) पद पर चयन हुआ है। उनके इस चयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, गुरुजनों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। अनुज पाण्डेय अपने इस सफलता के बारे में बताया कि संस्कृत भाषा पर उनकी मजबूत पकड़, धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में विशेष रुचि और आध्यात्मिक विषयों की गहरी समझ के कारण ही चयन सफल रहा है। जहाँ इस सफलता का श्रेय भगवान,अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और गुरुजनों के आशीर्वाद से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….