Breaking News

गाजीपुर: ताइक्वांडो में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 28 पदक के बाद राज्य में मिला जिले को दूसरा स्थान

गाजीपुर। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए वंश ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 28 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण, आठ रजत और तीन कांस्य पदक जीत कर जिले का गौरव बढ़ाया। डिस्ट्रिक्ट गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव विपिन सिंह यादव ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग में कात्यायनी सिंह, अदरिजा शुक्ला, उपान्या ने स्वर्ण, सब जूनियर बालक वर्ग में ईनेश चंद्र गुप्ता, अभी यादव, बजरंगी राय, अथर्व सिंह यादव ने स्वर्ण, कैडेट बालिका वर्ग में रितिका गिरी व कैडेट बालक वर्ग में शिवम पासवान, स्वरित गुप्ता, प्रिंस कुमार यादव, अनमोल सिंह ने स्वर्ण पदक जीते. वहीं रजत पदक जितने वाले बालिका वर्ग में आशिका यादव, आयरा गिरी व बालक वर्ग में रिवांश गर्ग, अनूप चौरसिया, आरव अश्वनी भारद्वाज हैं। आराध्या ठाकुर, रागिनी कुमारी और विशाल मौर्य ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। सीनियर वर्ग में राज बिंद स्वर्ण व आनंद राज यादव ने रजत पर कब्जा जमाया. वहीं कास्य पदक जीतने वालों में जितेंद्र यादव, अभय प्रताप वर्मा व स्वास्तिक गुप्ता हैं. खिलाड़ियों की कोच दीपक वर्मा रहे। जबकि निर्णायक की भूमिका में सत्यदेव पांडे, उजाला गुप्ता व पूजा तिवारी रही. संघ के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी व उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्हें कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन से इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …