Breaking News

ग्वालियर-गाजीपुर-बरौनी द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन ग्वालियर से 19 मई से 14 जुलाई,2026 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को तथा बरौनी से 20 मई से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को 17 फेरों में निम्नवत किया जायेगा। गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 मई से 14 जुलाई,2026 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को ग्वालियर से 14.15 बजे प्रस्थान कर शनीचरा से 14.34 बजे, मालनपुर से 14.46 बजे, गोहद रोड से 15.03 बजे, सोनी से 15.19 बजे, भिंड से 15.55 बजे, इटावा से 16.47 बजे, गोविन्दपुरी से 19.45 बजे, फतेहपुर से 21.17 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज जं0 से 01.05 बजे, ज्ञानपुर रोड से 02.50 बजे, वाराणसी कैण्ट से 03.30 बजे, औड़िहार से 04.30 बजे, गाजीपुर सिटी से 05.45 बजे, बलिया से 06.40 बजे, रेवती से 07.12 बजे, सुरेमनपुर से 07.30 बजे, छपरा से 08.10 बजे, सोनपुर से 09.30 बजे, हाजीपुर से 09.45 बजे तथा शाहपुर पटोरी से 10.52 बजे छूटकर बरौनी 12.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या  04138 बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 20 मई से 15 जुलाई,2026 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को बरौनी से 13.45 बजे प्रस्थान कर शाहपुर पटोरी से 14.42 बजे, हाजीपुर से 15.35 बजे, सोनपुर से 15.47 बजे, छपरा से 18.45 बजे, सुरेमनपुर से 19.07 बजे, रेवती से 19.34 बजे, बलिया से 20.20 बजे, गाजीपुर सिटी से 21.35 बजे, औड़िहार से 22.42 बजे, वाराणसी कैण्ट से 23.50 बजे, दूसरे दिन ज्ञानपुर रोड से 00.27 बजे, प्रयागराज जं0 से 01.45 बजे, फतेहपुर से 03.20 बजे, गोविन्दपुरी से 05.15 बजे, इटावा से 09.27 बजे, भिंड से 10.10 बजे, सोनी से 10.30 बजे, गोहद रोड से 10.46 बजे, मालनपुर से 11.03 बजे तथा शनीचरा से 11.15 बजे छूटकर ग्वालियर 12.20 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में एस.एल.आर/डी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …