Breaking News

गाजीपुर: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार छात्रा की मौत

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीटीसी छात्रा की मौत हो गई। नसरतपुर गांव निवासी 25 वर्षीय महिमा अपने पिता के साथ बाइक से दिलदारनगर परीक्षा देने जा रही थीं। रास्ते में पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। परिजन उन्हें वाराणसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिमा बीटीसी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने जा रही थीं और मंगलवार को उनका पहला पेपर था। घटना के बाद ट्रेलर चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिमा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पाक्‍सो का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06.09.2026 …