गाजीपुर। ग्राम पंचायत इचौली विकास खंड मुहम्मदाबाद में जल जीवन मिशन के तत्वावधान में जल निगम के पानी टंकी परिसर में जल महोत्सव का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में इचौली गांव के ग्राम प्रधान, जल निगम डीपीएमयू से शौरभ उपाध्याय, दीपक पांडेय व सुजित कुमार आदि मौजूद रहें। इस मौके पर शौरभ उपाध्याय ने उपस्थित सभी ग्राम वासिया को जल संरक्षण के बारे में व शुद्ध पेयजल से होने वाले फायदे के बारे में बताया। वहीं ISA कोऑर्डिनेटर दीपक पाण्डेय व सुजीत सिंह ने उपस्थित महिलाओं को FTK किट से जल जांच तथा पोर्टल पर अपलोड करने की जानकारी दी।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….