Breaking News

जल जीवन मिशन के तत्वावधान में मनाया गया जल महोत्सव, बोलें शौरभ- हमारे जीवन मे अमृत के समान है पानी

 

गाज़ीपुर। ग्राम पंचायत धनारी विकास खंड भदौरा में ग्राम पंचायत धनारी के जल निगम पानी टंकी परिसर में जल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान पप्पू सिंह कुशवाहा, जल निगम डीपीएमयू से सौरभ कुमार उपाध्याय, दीपक पांडे एवं सुजीत कुमार सिंह एवं ISA से अरुण यादव उपस्थित रहें।
इस मौके पर सौरभ कुमार उपाध्याय ने शुद्ध पेयजल से होने वाले फायदे एवं जल संरक्षण के बारे में लोगों को बताया साथ ही दीपक पांडे ने ftk महिलाओं को जल जांच के बारे में बताया एवं सुजीत कुमार सिंह ने जल जांच का जो भी परिणाम आएगा उसको कैसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा उसके बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। कोऑर्डिनेटर अरुण यादव ने लोगों को पानी के प्रति जागरूक किया एवं लोगों को शुद्ध पेयजल एवं रखरखाव के बारे में लोगों को बताया साथी ग्राम प्रतिनिधि ने यह बताया कि हमारे सभी ग्रामवासियों को पाइप पेयजल योजना से शुद्ध पानी मिल रहा है, जिससे हम लोग बहुत खुश है।

8

Image 1 Image 2

Check Also

दुल्लहपुर-सादात रेलवे स्टेशनों के बीच 25-26 मार्च को होगा ट्रायल, रहें ट्रैक से दूर

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास का क्रम निरन्तर जारी है। …