Breaking News

गाजीपुर के ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे और शहर में 21:30 घंटा हो रही है विद्युत आपूर्ति- अधीक्षण अभियंता  

गाजीपुर। जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान एवं अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल, गाजीपुर द्वारा संयुक्त रुप से विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गयी। जिसमें रात्रि में अधिक डिमाण्ड / लोड बढ़ने के कारण अनावश्यक रूप से 02 से 04 घण्टें तक वर्तमान में विद्युत आपूर्ति बाधित हो जा रही है। इसके उपरान्त भी शासन की मंशा के अनुरुप ग्रामीण क्षेत्रों में 18.00 घण्टे, तहसील स्तर पर 21.30 घण्टे एवं शहरी क्षेत्रों में 24.00 घण्टे विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है एवं जनपद के उपभोक्ताओं से अपील है कि निगम के स्लोगन ‘‘राष्ट्र हित में बिजली बचाये‘‘ का पालन किये जाने के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार ही बत्ती, पंखे एवं अन्य विद्युत उपकरण का उपभोग करें, साथ ही ए०सी० का तापमान 24 डिग्री से 26 डिग्री तक निर्धारित करते हुए चलाये जाने हेतु उपभोक्ताओं से अपील की गयी है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …