गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर की एक आवश्यक बैठक महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के वैवाहिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास्तव जी के अंधऊ स्थित आवास पर आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन को गति देने और मजबूत बनाने पर, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और स्नातक विधान परिषद के चुनाव पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। बैठक के पुर्व बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव जी का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए समाज के लोगों से संगठित होने का आह्वान किया और कहा बिखरा हुआ समाज विकास नहीं कर सकता और न ही कहीं उसकी कोई पूछ होगी। उन्होंने समाज के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा विरासत में मिले गौरवशाली इतिहास को सहेजने की जरूरत है। उन्होंने डॉ सुभाष चन्द्र बोस,शहीद खुदीराम बोस और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की चर्चा करते हुए कहा कि जब जब मुल्क को जरूरत पड़ी है कायस्थ समाज के महापुरुषों ने अपने त्याग और बलिदान से देश के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि यदि समाज के खिलाफ रची जा रही राजनीतिक साज़िश से हम सतर्क नहीं हुए तो हमारा वजूद समाप्त हो जायेगा। इस बैठक में मुख्य रूप से पप्पू लाल श्रीवास्तव, विरेन्द्र श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, विक्की श्रीवास्तव,शिवम् श्रीवास्तव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….