Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के तत्‍वावधान में 6 जून से आयोजित होगा ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप

गाजीपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद गाजीपुर में संचालित विधि कॉलेज के छात्रों हेतु ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 06 जून, 2026 से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा किया जा रहा है। इस इण्टर्नशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत विधि छात्रों को विधिक सेवा अधिनियम के विषय में एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी दी जायेगी। नीरज गोंड, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि उक्त ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप प्रोग्राम में विधि छात्र/छात्रायें जो कि 05 वर्षीय अथवा 03 वर्षीय एल0एल0बी0 व एल0एल0एम0 पाठ्यक्रम में अध्ययनरत है तथा ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप प्रोग्राम में भाग लेने हेतु इच्छुक है, ऐसे विधि छात्र अपने आवेदन पत्र सम्बन्धित कालेज के विभागाध्यक्ष के अनुशंसा/नामांकन पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय, गाजीपुर में दिनांक 04/06/2026 तक जमा कर सकते है। जनपद के विधि कालेज में 03 वर्षीय अथवा 05 वर्षीय एल0एल0बी0 व एल0एल0एम0 पाठ्यक्रम में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे ग्रीष्मकालीन इण्टर्नशिप कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभ उठायें।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …