Breaking News

गाजीपुर: ढाई करोड़ के हेरोईन के साथ आधा दर्जन तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.05.2026 को व0उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार यादव मय हमराह द्वारा मीरपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 06 नफर अभियुक्तगण 1. किशन विश्वकर्मा पुत्र संजय विश्वकर्मा 2. शुभम कुमार ठठेरा पुत्र श्रवण ठठेरा 3.मंजीत यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव 4. रविकान्त कुमार पुत्र त्रिलोकी प्रसाद 5. अमन यादव उर्फ मलाई 6.मनीष कुमार उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद राम को 3 50 ग्राम नाजायज हिरोइन (अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये ) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 109/26 धारा 8/21/27A/29 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …