Breaking News

गाजीपुर: चार करोड़ के हेरोईन के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना बिरनों पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 113/26 धारा 8/21/27A/29 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । जिसके कब्जे से 700 ग्राम हिरोइन  बरामद किया गया, जिसकी अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 04 करोड़ रुपये है । अपराध एवं अपराधियों  के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 01.06.2026 को थानाध्यक्ष बिरनों मय हमराह द्वारा थाना बिरनों पर पंजीकृत मु0अ0सं0 113/26 धारा 8/21/27A/29 NDPS ACT से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.इन्द्रजीत विश्वकर्मा पुत्र विनोद विश्वकर्मा निवासी ग्राम अरसदपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर 2. अरशद जमाल उर्फ मेराज पुत्र गुलमोहम्मद निवासी ग्राम अहीरपुरवा थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर को ग्राम गन्नापुर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर से  गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है  ।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …