Breaking News

गाजीपुर: ‘भारत गौरव अवॉर्ड 2026’ सम्‍मान से सम्‍मानित होंगी प्रो. (डॉ.) निर्मला एस. मौर्य

गाजीपुर। प्रख्यात शिक्षाविद् एवं हिंदी साहित्य की विदुषी प्रो. (डॉ.) निर्मला एस. मौर्य को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, साहित्यिक उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए  भारत गौरव अवॉर्ड 2026 ’ से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रूप में उन्होंने शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किए। तीन दशकों से अधिक के अपने शैक्षणिक जीवन में उन्होंने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सम्मान समारोह 10 जून 2026 को पार्लियामेंट ऑफ विक्टोरिया, मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित होगा, जिसमें देशभर एवं विदेश से प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। यह समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि आज भारत की महिला समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सम्राट अशोक क्लब भारत की तरफ से माननीया निर्मला एस मौर्य जी को बहुत बहुत बधाई व उज्जवल भविष्य की मंगल कामना है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …