Breaking News

गाजीपुर: खड़े ट्रेलर में पीछे से दूसरे ट्रेलर ने मारी टक्‍कर, चालक की मौत

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के रेवसा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि रीवा (मध्य प्रदेश) के हनुमाना थाना क्षेत्र के भंवराहा गांव निवासी मुकेश कोल (40) ट्रेलर लेकर जा रहे थे। रेवसा पेट्रोल पंप के पास उनका ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रस्सी बांधकर क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटाया गया और काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों एवं ट्रेलर मालिक को घटना की सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से दुर्घटना होना प्रतीत हो रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत गाजीपुर के 417832 कृषकों को मिली 83.56 करोड़ की धनराशि

गाजीपुर। प्रधानमंत्री जी द्वारा पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वी किस्त …