गाजीपुर। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर परिसर में “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम के तहत योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कोलकाता समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। महाविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड में प्राचार्य के नेतृत्व में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, स्टाफ एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक द्वारा सूर्य नमस्कार, सर्वांगासन, हलासन, धनुरासन, शवासन व विभिन्न प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य प्रोफ (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि बढ़ती उम्र में योग जोड़ों के दर्द, तनाव व संतुलन की कमी को दूर कर सक्रिय जीवन प्रदान करता है। उन्होंने योग को संरक्षा व स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि हम सब आभारी हैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का, जिन्होंने भारत की परंपरा एवं विरासत को वैश्विक मान्यता दिलाकर भारत वासियों को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कर दैनिक जीवन में योग को नियमित करने का संकल्प लिया गया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….